अमरोहा में जज के पेशकार का हत्यारा गिरफ्तार, 11 जनवरी को हुई थी राशिद की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमरोहा में 11 जनवरी को जज के पेशकार राशिद की हुई हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है.

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 11 जनवरी 2026 नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी जूनियर डिविजन जज के पेशकार राशिद को अपने परिवार के साथ मुरादाबाद जा रहे थे.

जैसे ही वह डिडौली थाना क्षेत्र के हाइवे पर पहुंचे तो ओवरटेक को लेकर बाइक सवारों के साथ झड़प हो गई. बाइक सवारों ने राशिद की पीटकर हत्या कर दी. उनके भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई.

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कलीम सीएनजी पंप के सामने वाली कॉलोनी में छिपा हुआ है. पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर आरोपी कलीम ने फायरिंग शुरू कर दी.

इस दौरान डिडौली कोतवाली में तैनात दरोगा मोहम्मद तारिक की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश कलीम के पैर में गोली लगी. वह घायल हो गया. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial