IND vs NZ: पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, विराट बनें प्लेयर ऑफ दि मैच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वडोदरा: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने 301 रन के टारगेट को 49 ओवर में चेस कर लिया. जिसमें विराट कोहली की 93 रनों की शानदार परी सबसे अहम थी. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. विराट ने 91 गेंद पर 93 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का भी शामिल था. ये कोहली का लगातार 5वीं बार 50 प्लस स्कोर था.

इसके अलावा कप्तान गिल 56 और अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली. आखिर में हर्षित राणा ने 29 रनों का योगदान दिया और केएल राहुल ने नाबाद 29 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. न्यूजीलैंड की तरफ से जैमिसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके.

इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर 300 रन बनाने में सफल रही. जिससे उन्होंने भारत के सामने पहले वनडे में जीत के लिए 301 रनों का विशाल टारगेट रखा.

न्यूजीलैंड की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें ​​डेरिल मिशेल के सबसे ज्यादा 84 रन शामिल हैं, उन्होंने 71 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से ये अहम पारी खेली. इसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने 67 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौका और एक छक्का शामिल था. वहीं हेनरी निकोल्स ने 69 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, उन्होंने इस दौरान 8 चौके भी लगाए. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी भी की.

भारत की तरफ से हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप को एक विकेट मिला.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial