सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे, देश मना रहा स्वाभिमान पर्व, पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोमनाथ मंदिर पर 1026 में आक्रमणकारियों ने हमला किया था. इस साल हमले के एक हजार वर्ष पूरे हुए हैं. पूरा देश इसे स्वाभिमान पर्व के तौर पर मना रहा है. पीएम मोदी खुद यहां पर मौजूद हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शौर्य यात्रा का नेतृत्व किया. यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक औपचारिक शोभा यात्रा है. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में 108 अश्वों की झांकी निकाली गई जो वीरता और बलिदान का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए. शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों के साथ एक प्रतीकात्मक जुलूस निकला. यह शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद पीएम ने वीर हमीरजी गोहिल की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1299 ई. में जफर खान के हमले से सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है.’’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial