माथुरा –आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मथुरा-वृंदावन की सुदामा कुटी आश्रम के शताब्दी महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे। आरएसएस प्रमुख ने सुदामा कुटी के महंत सुदीक्षक दास महाराज मनी, ऋषि साध्वी ऋतंभरा, मलूक पीठ राजेंद्र दास महाराज और अन्य संतों के सानिध्य में कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि अगर हिंदू एक रहेगा तो आने वाले 20-30 सालों में भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
मोहन भागवत ने जोर दिया कि हम भारत में रहने वाले सभी लोगों को हिंदू समझते हैं, लेकिन बाहरी लोग हमें अलग-अलग जातियों में देखते हैं। हमें एक होना होगा। सभी हिंदू एक हों। सभी के साथ बैठे, उठे, खाएं और बातचीत करें।
भागवत ने हिंदुओं की एकता पर जोर देते हुए कहा कि आरएसएस का कुटुंब प्रबोधन यही है। मोहन भागवत ने कहा कि हमने बलिदान देकर धर्म को बचा कर रखा है। आज दुनिया में सनातन का ढंका बज रहा है। हम संघ कार्य में भक्ति से राष्ट्र सेवा करते हैं।
मोहन भागवत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम खड़े हो गए तो दुनिया में हमारे सामने कोई शक्ति नहीं है जो टिक सके। आज जैसी परिस्थिति को हमने पहले भी देखा है जैसे ही हम सनातनी धार्मिक हिंदू एक होते जाएंगे ये शक्तियां टूटती जाएंगी।









