ममता ने ईडी की रेड के खिलाफ खोला मोर्चा, कोलकाता में ममता बनर्जी ने निकाला विरोध मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में IPAC ऑफिस पर  ED की रेड के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में विरोध मार्च किया. ममता का यह मार्च ईडी की छापेमारी के खिलाफ है. सीएम ममता टीएमसी के हजारों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

पार्टी के सीनियर नेताओं, मंत्रियों, सांसदों विधायकों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ, बनर्जी ने 8B बस स्टैंड इलाके से मार्च शुरू किया. इस दौरान BJP की केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक बदले के लिए सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि ED तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी डॉक्यूमेंट्स, हार्ड डिस्क और किसी भी फाइनेंशियल जांच से जुड़े नहीं कॉन्फिडेंशियल ऑर्गेनाइजेशनल डेटा को जब्त करने की कोशिश कर रही थी.

वहीं ED ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वे कोलकाता में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान टॉप पॉलिटिकल कंसल्टेंसी ग्रुप I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर में घुसकर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत ‘जरूरी सबूत’ अपने साथ ले गईं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial