लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के ड्रॉफ्ट जारी कर दिया है. मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिणवा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिणवा ने बताया कि यूपी में 15 करोड़ 44 लाख 92 मतदाता थे. एसआईआर के बाद 12 करोड़ 55 लाख वोटर का नाम ड्रॉफ्ट वोट लिस्ट में पब्लिश हुआ है.
एसआईआर में मृत मतदाता 46.23 लाख (2.99 प्रतिशत), स्थानान्तरित/ अनुपस्थित मतदाता
एसआईआर में मृत मतदाता 46.23 लाख, स्थानान्तरित/ अनुपस्थित मतदाता 2.17 करोड़ मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता 25.47 लाख हैं. जो बीएलओ को नहीं मिले अथवा जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र निम्न कारणों से वापस प्राप्त नहीं हुए.
पात्र मतदाताओं द्वारा दावा एवं आपत्ति अवधि आज यानी 6 जनवरी से 6 फरवरी तक के फॉर्म भरे जाने पर मतदाता सूची में पुनः सम्मिलित किया जा सकता है. मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर रखे जाएंगे.
अगर ड्राफ्ट सूची में आपका नाम शामिल नहीं है, तो आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन या बीएलओ के पास आवेदन देकर अपने नाम को मतदाता सूची में जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.










