नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस पैनल का प्रमुख बनाया है जो असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करेगा. प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं और एक रणनीतिकार के तौर पर जानी जाती हैं. वह पहली बार सीधे तौर पर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में भूमिका निभाएंगी. यह गांधी परिवार के किसी भी सदस्य के लिए भी पहली बार है.
असम में बीजेपी को हराने के लिए राहुल गांधी ने पहले अपने सहयोगी और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को 2025 में असम कांग्रेस का प्रमुख बनाया था और अब अपनी बहन प्रियंका गांधी को स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.
राहुल गांधी चाहते हैं कि असम में उम्मीदवार चुनने की सिर्फ न सिर्फ पारदर्शी हो, बल्कि उसमें कोई विवाद भी न हो, जैसा कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में हुआ था, जहां राज्य के नेताओं के एक समूह ने टिकट बांटने में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी का स्क्रीनिंग कमेटी का हेड बनाने से असम में किसी भी गलती की संभावना खत्म हो जाएगी और कमेटी पार्टी कार्यकर्ताओं में भरोसा जगाएगी.










