वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को लाया गया अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र ने कहा-अमेरिका की कार्रवाई खतरनाक मिसाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी  ने वेनेजुएला पर हमला कर वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर अमेरिका लाया गया है. वहीं इस हमले को लेकर कई देशों ने कड़ी निंदा की है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि “यह सफल ऑपरेशन उन सभी के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाएंगे या अमेरिकी लोगों की जान को खतरे में डालेंगे. सबसे जरूरी बात यह है कि वेनेजुएला के सभी तेल पर बैन पूरी तरह से लागू है… वेनेजुएला के सभी राजनीतिक और मिलिट्री लोगों को यह समझना चाहिए कि जो मादुरो के साथ हुआ, वह उनके साथ भी हो सकता है. अगर वे इंसाफ नहीं करेंगे, और अपने लोगों के साथ भी ठीक नहीं रहेंगे तो यह उनके साथ भी होगा. तानाशाह और आतंकवादी मादुरो आखिरकार वेनेजुएला से चला गया है. लोग आजाद हैं. वे फिर से आजाद हैं.”

ट्रंप ने कहा, “दुनिया का कोई भी देश वो हासिल नहीं कर सकता जो अमेरिका ने कल या सच कहूं तो, बहुत कम समय में हासिल किया. वेनेजुएला की सारी सैन्य क्षमताएं बेकार हो गईं क्योंकि हमारी सेना के जवानों ने, US लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर, आधी रात में मादुरो को सफलतापूर्वक पकड़ लिया. अंधेरा था, और यह जानलेवा था, लेकिन उन्हें उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस के साथ पकड़ लिया गया, दोनों अब अमेरिकी कानून के अनुसार ट्रायल का सामना कर रहे हैं. मादुरो और फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में आरोप तय किए गए हैं…”

भारत ने वेनेजुएला से जुड़े घटनाक्रम को लेकर रविवार को ‘‘गहरी चिंता’’ व्यक्त की. भारत ने कहा कि वह वेनेजुएला में तेजी से बदल रही स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं. हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं.’’ भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का भी आह्वान किया. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत वेनेजुएला के लोगों के कुशल-क्षेम और उनकी सुरक्षा के प्रति समर्थन की फिर पुष्टि करता है.’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि काराकस स्थित भारत का दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और वह उन्हें हर संभव सहायता देता रहेगा.

ट्रंप पर बरसीं कमला हैरिस, कहा, ये हमला ड्रग्स या डेमोक्रेसी का नहीं बल्कि तेल का है:

राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले का जमकर विरोध किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,’वेनेजुएला में डोनाल्ड ट्रंप के कामों से अमेरिका ज्यादा सुरक्षित, मजबूत या सस्ता नहीं बनता. मादुरो एक बेरहम, गैर-कानूनी तानाशाह है, इससे यह बात नहीं बदलती कि यह काम गैर-कानूनी और बेवकूफी भरा था. हमने यह फिल्म पहले भी देखी है. सरकार बदलने या तेल के लिए लड़ाइयां जिन्हें ताकत बताकर बेचा जाता है, लेकिन वे अराजकता में बदल जाती हैं और अमेरिकी परिवार इसकी कीमत चुकाते हैं. अमेरिकी लोग यह नहीं चाहते, और वे झूठ बोले जाने से थक चुके हैं. यह ड्रग्स या डेमोक्रेसी के बारे में नहीं है. यह तेल और डोनाल्ड ट्रंप की इलाके का ताकतवर बनने की इच्छा के बारे में है.

संयुक्त राष्ट्र ने मादुरो की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, कहा- खतरनाक मिसाल:

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने वेनेजुएला और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि ये घटनाक्रम ‘‘खतरनाक मिसाल’’ कायम करते हैं. महासचिव के प्रवक्ता की ओर सेजारी बयान में कहा गया कि गुतारेस ‘‘वेनेजुएला में हाल में हुए उस घटनाक्रम से अत्यंत चिंतित हैं जिसके तहत अमेरिका ने देश में सैन्य कार्रवाई की और क्षेत्र के लिए इसके संभावित रूप से चिंताजनक निहितार्थ हो सकते हैं.’’ गुतारेस ने कहा कि वेनेजुएला की स्थिति से अलग, ‘‘ये घटनाक्रम एक खतरनाक मिसाल कायम करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘इस बात की गहरी चिंता है कि अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान नहीं किया गया.’’ मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के संघीय अधिकारियों ने मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश और अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश के आरोपों में अभियोग लगाया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial