प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिल्ली में ली उत्तराखंड कांग्रेस की बैठक, संगठन की मजबूती समेत कई मुद्दे पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई है. इस बैठक में दोनों सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आदि नेता शामिल हुए.

कांग्रेस नेताओं के अनुसार दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों, राज्य की ज्वलंत समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है. इसके अलावा कुमारी शैलजा ने संगठन विस्तार और दिल्ली में आयोजित होने जा रही ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की है. इस रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खाका तैयार किया गया है.

उत्तराखंड से विधानसभा प्रभारियों की तरफ से आई रिपोर्ट के आधार पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की रैली में शामिल होने जा रहे हैं. कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली कैसे जाएंगे और कहां-कहां पर उनके मीटिंग प्वाइंट होंगे, इन सभी व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial