लैंड फॉर जॉब मामले में फिलहाल लालू परिवार को राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश 8 दिसंबर तक टाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: नौकरी के बदले ज़मीन केस में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव और दूसरे आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है. कोर्ट ने CBI से आरोपियों का स्टेटस वेरिफाई करने को कहा है, क्योंकि कुछ आरोपियों की कार्रवाई के दौरान मौत हो गई थी. कोर्ट ने CBI से स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने को कहा है और मामले की सुनवाई 8 दिसंबर को तय की है. CBI ने 103 लोगों को आरोपी के तौर पर चार्जशीट किया था. हालांकि, कार्रवाई के दौरान 4 की मौत हो गई.

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फिर फैसला टाल दिया है. आरोप तय करने पर फैसला तैयार नहीं होने की वजह से टाल दिया गया. स्पेशल जज विशाल गोगने ने 8 दिसंबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया, इसके पहले 10 नवंबर को भी कोर्ट फैसला टाल चुका है.

कोर्ट ने सीबीआई के मामले में आरोप तय करने पर 25 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज सुनवाई के दौरान लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए. तीनों की ओर से पेश वकील मनिंदर सिंह ने तीनों की आज कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. बता दें कि लालू यादव ने इस मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक की मांग के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

जमीन के बदले नौकरी घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव समेत अन्य आरोपी हैं. इसके अलावा 100 लोगों को इस मामले में अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें 78 अभियुक्तों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल हो चुकी है

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial