हरियाणा-कुरुक्षेत्र में गरजे पीएम मोदी, कहा -“न्यू इंडिया ना डरता है, ना रुकता है, ना झुकता है”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र : पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण करने के साथ पाञ्चजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ भी किया. इसके बाद पीएम मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हो रहे समागम में पहुंचे और उनको समर्पित किताब का विमोचन करने के साथ स्पेशल सिक्का भी जारी किया.

पीएम मोदी जब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हो रहे समागम में पहुंचे तो उन्होंने वहां मत्था टेका और जमीन पर बैठे. उनके साथ सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने समागम में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम ना तो किसी को डराते हैं, न किसी से डरते हैं और ना झुकते हैं और ना रुकते हैं. यही मंत्र गुरुओं ने दिया है. हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करते. ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पूरे विश्व ने इसे देखा है. आज भारत पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “हम सब जानते हैं कि मुगलों ने वीर साहबजादों के साथ भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. वीर साहिबजादों ने दीवार में चुनवाना स्वीकार किया, लेकिन अपने कर्तव्य और धर्म का परित्याग नहीं किया. हमने सिख परंपरा की शिक्षाओं और पाठों को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल किया है, ताकि सेवा, साहस और सत्य के आदर्श हमारी नई पीढ़ी की सोच का आधार बनें.”

औरंगजेब की क्रूरता पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “क्रूर औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर को कारावास का आदेश दिया. हालांकि, गुरु तेग बहादुर ने स्वयं दिल्ली जाने की मंशा व्यक्त की. मुगल शासकों ने उन्हें प्रलोभन भी दिया, लेकिन गुरु तेग बहादुर अडिग रहे. उन्होंने धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. इसलिए, उनकी भावना को तोड़ने और गुरु साहिब को मार्ग से हटाने के लिए, उनके तीन साथियों, भाई दयाला जी, भाई सती दास जी और भाई मती दास जी की उनके सामने निर्मम हत्या कर दी गई. लेकिन गुरु साहिब अडिग रहे. उनका संकल्प अटल रहा. उन्होंने धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा. तपस्या की अवस्था में, गुरु साहिब ने अपना शीश धर्म की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial