राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर लहराया धर्मध्वज, पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहना है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज का आरोहण किया, तो राम मंदिर पूर्णता की ओर अग्रसर हो गया।   इस मौके पर हाथ जोड़कर उन्होंने ध्वजा को नमन किया. इस ऐतिहासिक क्षण में प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संत समाज तथा वहां उपस्थित सभी भक्त भाव-विभोर हो उठे।

जब 161 फीट ऊंचे शिखर पर लहराई, तो मानो रामलला के मंदिर की पूर्णता का उस क्षण दिव्य उद्घोष हो गया। इस पवित्र पल में प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संत समाज तथा वहां उपस्थित सभी भक्तजनों की आंखें श्रद्धा और भावनाओं से भर उठीं। ऐसा प्रतीत हुआ मानो सदियों से चल रही ‘प्रतीक्षा-साधना’ का प्रवाह आज विराम को प्राप्त हो गया हो।

राम मंदिर में जब पीएम मोदी ने पूजन-अर्चन की तो वहीं राम धून की गूंज भी सुनाई दी। इस दौरान वहा मौजूद 7000 अतिथियों ने तालियां बजाकर भजनों में खोए नजर आए ।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व राम मय हो गया है। उन्होंने कहा कि राम विनम्रता में महाबल का प्रतीक हैं, राम एक दिशा हैं एक मर्यादा हैं।  पीए मोदी ने कहा की हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहना है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial