उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कुंजापुरी के पास खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत, 20 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि कुंजापुरी के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई. 20 लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस हादसे में पांच लोगों के मरने की सूचना है. मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग गुजरात और दिल्ली के है, जो कुंजापुरी दर्शन करने गए थे. वहीं से लौटते समय ये हादसा हो गया.

बस में 25 लोग सवार थे. बस हिंडोलाखाल के पास करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है. एएसपी जेआर जोशी टिहरी गढ़वाल ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है.

सीएम धामी ने जताया दुःख:

टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है.य ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. साथ ही गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूं. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial