सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिए जाने पर RJD का नीतीश कुमार पर हमला, कहा-बिहार में अब सरकार बीजेपी की नीति और उसके विचारों पर चलेगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों को शुक्रवार को उनका विभाग भी सौंप दिया गया. इसकी आधिकारिक जानकारी शाम में आ गई. गृह विभा जो हमेशा से नीतीश कुमार के पास रहा था अब वह बीजेपी के सम्राट चौधरी के पास चला गया है, जिसके चलते प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. आरजेडी की ओर से इसको लेकर सवाल उठाया गया है. आरजेडी का कहना है कि अब सरकार नीतीश कुमार नहीं बल्कि बीजेपी के इशारे पर चलेगी

आरजेडी नेता  एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी ने पहले ही ऐसा चक्रव्यूह रच दिया था कि नीतीश कुमार और उनकी राजनीति पूरी तरह अब बीजेपी के इर्द-गिर्द है. नीतीश कुमार द्वारा 20 सालों तक गृह विभाग संभालने के बाद आज बीजेपी ने जिस तरह से उनसे गृह विभाग लिया है इससे दिख रहा है कि बिहार में अब सरकार बीजेपी की नीति और उसके विचारों पर चलेगी.

बता दें कि एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है. इनमें 14 बीजेपी से, जेडीयू से 8 (नीतीश कुमार को छोड़कर), एलजेपी से 2 और हम एवं आरएलएम से 1-1 मंत्री बनाए गए हैं. अभी कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभाग की जिम्मेदारी है.

नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से गृह विभाग की जिम्मेदारी सभाल रहे थे यह पहला मौका है जब गृह विभाग बीजेपी के खाते में चला गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial