अल फलाह यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, फरीदाबाद और दिल्ली समेत 25 ठिकानों पर दबिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज यानि मंगलवार सुबह ED ने दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के मामले में हो रही है. यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं.

 ED ने अल फलाह ट्रस्ट के ओखला स्थित मुख्यालय, यूनिवर्सिटी कैंपस और संचालकों के निजी आवास समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की है. दिल्ली के जामिया नगर, ओखला विहार और फरीदाबाद सेक्टर-22 स्थित कैंपस में ED की टीमें मंगलवार सुबह से ही तैनात हैं. ईडी ने अल फलाह और उसके मालिकों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पीएमएलए का मामला दर्ज किया है.

ED की टीम दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को जब्त किया है. छापेमारी अभी जारी है और शाम तक और ठिकानों पर दबिश पड़ने की संभावना है. ईडी की कार्रवाई को देखते हुए दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.

ED ने कुछ महीने पहले ही अल फलाह यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था. आरोप है कि यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध फंडिंग की गई, विदेशी डोनेशन के नियमों का उल्लंघन हुआ और संपत्तियों के गलत इस्तेमाल के जरिए काले धन को सफेद किया गया.

ये रेड दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की चल रही जांच के सिलसिले में की गई है. दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के सिलसिले में कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में आ गई है, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे. सुसाइड बॉम्बर, कश्मीरी रहने वाले डॉक्टर उमर उन नबी, यूनिवर्सिटी से जुड़े थे.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial