‘बिहार में EVM में चोरी, पटना के मौर्या होटल में खेल..’ RJD ने किया बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद राजद नेताओं ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि बिहार में ईवीएम में चोरी की गयी है. पटना के मौर्या होटल में सारा खेल किया गया है. इसमें कई मंत्री शामिल हैं, जिनके खिलाफ सबूत जुटाया जा रहा है. इसके बाद राजद लड़ाई लड़ेगी.

महागठबंधन की करारी हार: दरअसल, बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई. मात्र 35 सीटों पर जीत मिली, जिसमें राजद को 25 सीट मिली. जबकि पिछले साल राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. रिजल्ट के बाद सोमवार शाम पटना में राजद विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की गयी. राजद नेताओं ने बताया कि इसमें सामने आया कि ईवीएम में चोरी हुई है.

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि EVM के माध्यम से वोट की चोरी की गई. सभी लोग जान रहे हैं कि पटना के मौर्या होटल में बैठकर किस नेता ने क्या-क्या काम किया है? EVM में वोट को मैनेज किया गया इसीलिए राजद की हार हुई है. अपने विधानसभा क्षेत्र मनेर में जीत के मार्जिन पर सवाल उठाते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि वहां भी साजिश की गयी.

मैं 50000 से अधिक वोटों से जीतने वाला था, लेकिन मात्र 20000 वोटों से चुनाव जीते हैं. मेरे विधानसभा में भी वोट को मैनेज किया गया. इसका सबूत जुटाया जा रहा है. इसके बाद हमलोग कानूनी कार्रवाई करेंगे.”

पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बैठक में पार्टी के नेता के रूप में तेजस्वी यादव का चयन किया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता और उजियारपुर से विधायक आलोक मेहता ने बताया कि इस बार का चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं था. किसी को विश्वास नहीं था कि इस तरीके का परिणाम आएगा.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial