मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार के नाम पर फिलहाल नहीं लगी मुहर, अब 18 नवंबर को होगी एनडीए की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: 17 नवंबर को एनडीए की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने वाली थी. सियासी पारा हाई था, लेकिन इसी बड़ी खबर आई कि बैठक की तारीख को टाल दिया गया है और अब एनडीए की बैठक 18 नवंबर को होगी. इस बात की जानकारी खुद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है.

 बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि कल सुबह (18 नवंबर) 10 बजे भाजपा के अटल सभागार में भाजपा विधायक दल की बैठक है. विधायक दल की बैठक में भाजपा अपना नेता चुनेगी. केंद्र से हमारे पर्यवेक्षक भी आएंगे.

“फिर NDA की बैठक होगी और फिर सरकार गठन का काम पूरा होगा. 21 तारीख तक सरकार गठन का काम पूरा हो जाएगा.”

दिलीप जायसवाल के बयान से तय माना जा रहा है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जाएगा. इसके बाद पार्टी सीएम के लिए नीतीश कुमार के समर्थन का औपचारिक पत्र सहयोगी दल को सौंपेगी. लेकिन इसके लिए इंतजार की घड़ियां बढ़ गई हैं.

वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हुई. इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास में हलचल तेज रही. मुख्यमंत्री मुख्य सचिवालय पहुंचे और कैबिनेट की बैठक के बाद सीधे राजभवन पहुंचे. राजभवन पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial