पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, बिहार में बंपर वोटिंग से संकेत मिल रहे है कि पहले फेज में एनडीए को भारी बढ़त हासिल हुई है.
‘पहले चरण की वोटिंग में NDA को भारी बढ़त’ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है. जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा.”

1990 के बाद ऐसी हुई बंपर वोटिंग : बताया जा रहा है कि 1990 के बाद पहला ऐसा अवसर है कि मतदान प्रतिशत कितना हाई हुआ है और 60% से अधिक मतदान हुआ है.
दूसरा चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. एनडीए और महागठबंधन दोनों ने ही पहले चरण में अपनी जीत का दावा किया है.










