नीतीश कुमार ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील, परिवार के साथ तेजस्वी यादव ने किया मतदान, कहा ’14 को नई सरकार..’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में मतदान किया. पहले चरण के मतदान को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. पहले मतदान, फिर जलपान.
बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग हो रही है. इसी कड़ी में तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे. साथ में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य, मीसा भारती, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री, मतदान करने पटना वेटनरी कॉलेज पहुंचे. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 को नई सरकार आ रही है.
इस बार बदलाव होगा,जनता बदलाव लाएगी- राबड़ी देवी : इस मौके पर परिवार के साथ वोटिंग करने पहुंची राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, “मैं महिलाओं,बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं. इस बार बदलाव होगा,जनता बदलाव लाएगी.”
इस मौके पर रोहिणी आचार्य ने कहा, “ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है. मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.”
RJD सांसद मीसा भारती भी अपने परिवार के साथ वोटिंग करने पहुंची इस दौरान मीसा ने कहा कि जनता से अपील है कि “अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें. महागठबंधन को अपना समर्थन दें.”
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial