‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सामने एकता परेड में निकली उत्तराखंड की झांकी, पीएम मोदी ने की सराहना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के जरिए देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के तमाम रूप-रंगों की छटा बिखरी. एकता परेड में निकली झांकियों का निरीक्षण करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने एकता परेड में निकली उत्तराखंड की झांकी: दरअसल, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने एकता परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में देश के चुनिंदा 8 राज्यों के साथ उत्तराखंड को भी झांकी प्रदर्शन करने का मौका मिला.

अष्ट तत्त्व और एकत्व की थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी के जरिए एकता परेड में राज्य के धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक सौंदर्य और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही विकास के तमाम आयामों को प्रदर्शित किया. सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में उत्तराखंड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों के दल ने लोकगीत की धुनों के साथ पारंपरिक नृत्य का भी प्रदर्शन किया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial