कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मांग ‘RSS पर लगना चाहिए प्रतिबंध’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आरएसएस जिम्मेदार हैं और अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों का सचमुच सम्मान करते हैं तो उन्हें आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेना चाहिए.

खड़गे ने कहा,”ये मेरे निजी विचार हैं और मैं खुले तौर पर कहता हूं कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. अगर प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो ऐसा होना चाहिए. देश में सभी बुराइयां और कानून-व्यवस्था की सभी समस्याएं बीजेपी और आरएसएस की देन हैं.”

खड़गे ने कहा कि उन्होंने सरदार पटेल और आयरन लेडी महिला इंदिरा गांधी ने देश की एकता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया. उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे सरदार पटेल के पत्र को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस तरह गांधीजी की मृत्यु के बाद आरएसएस ने खुशी मनाई थी, उस पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस ने मिठाइयां बांटी थीं. खड़गे ने कहा, “पटेल ने एक पत्र लिखकर कहा कि जिस तरह से आरएसएस के लोगों ने गांधीजी की हत्या पर खुशी मनाई, उसके बाद उन पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. उन्होंने यह पत्र श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखा था…संघ के लोगों के भाषण जहर से भरे होते हैं. उन्होंने गांधीजी की हत्या के बाद मिठाइयां बांटीं.उन्होंने यह पत्र गोलवलकर को भी लिखा था.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial