बिहार चुनाव- राहुल-तेजस्वी आज एक साथ भरेंगे हुंकार, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में करेंगे संयुक्त रैलियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार अब निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। इस कड़ी में आज कांग्रेस के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव के साथ अपनी पहली संयुक्त राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे।

यह दोनों नेता एक साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैली करेंगे, जिसके बाद प्रियंका गांधी भी चुनावी मोर्चा संभालेंगी। लंबे समय तक बिहार चुनाव से राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर एनडीए लगातार सवाल उठा रहा था, जिसके बाद यह रैली महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कुछ दिनों पहले उनकी बिहार के युवाओं से बातचीत हुई थी। इस बातचीत में शिक्षा और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘कुछ दिनों पहले बिहार के युवाओं से बहुत दिलचस्प बातचीत हुई – शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार हर मुद्दे पर। और, इन सबकी दुर्दशा के लिए सिर्फ एक गुनहगार है, BJP-JDU सरकार। बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले 20 सालों में किस तरह इस मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा।

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर उन पर सीधा निशाना साधा। पटना में मीडिया से बात करते हुए, तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ‘बिहार को धोखा देने आ रहे हैं।’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial