महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल आज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होगा मुक़ाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाने वाला महिला वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. तीन मैचों के बाद ये साफ हो जाएगा की कोनसी टीम वर्ल्ड चैंपियन है. वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए चार टीमें रेस में हैं.

आज यानी 29 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है, जो कि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा.

राउंड रॉबेन में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने सात मैचों में से 5 मैच जीत, एक हार और एक नो रिजल्ट के साथ अंक तालिका में 11 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर थी जबकि इंग्लैंड उतने ही मैचों में 5 जीत और दो हार साथ 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर थी.

लीग मैच मे जब ये दोनों टीमें इसी मैदान पर आपस में भिड़ी थीं तो इंग्लैंड नें दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेटों से करारी मात दी थी. उस मैच में दक्षिण अफ्रीका पहले 20.4 ओवर में केवल 69 रनों पर ही ढेर हो गई थी और फिर इंग्लैंड ने 14 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

दक्षिण अफ्रीका अभी तक एक भी महिला विश्व कप नहीं जीत सका है. वो तीन बार- 2000, 2017 और 2022 – में सेमीफाइनल में जरूर पहुंचे, लेकिन फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके. वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड ने चार बार ये साबित किया है कि वो वर्ल्ड चैंपियन है. इसलिए अब दोनों महिला टीमों के पास एक बार फिर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial