बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन यानी इंडिया ब्लॉक ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद और वीआईपी के मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किया है. कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ एनडीए पर दबाव बनाने के लिए रणनीतिक रूप से की गई है.
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को चुनाव होंगे. नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. इंडिया ब्लॉक पिछले दो दशकों से सत्ता पर काबिज सत्तारूढ़ एनडीए को हटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुरुवार को राजधानी पटना में विपक्ष के सीएम चेहरे की घोषणा का उद्देश्य चुनावी राज्य बिहार में हाशिए पर पड़े समूहों को संदेश देना और इंडिया ब्लॉक के भीतर एकता को प्रदर्शित करना भी था है.










