भैया दूज पर खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सुनी लोगों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को केदारनाथ से सीधे अपने गृह गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे. हर वर्ष की भांति भैया दूज पर्व पर खटीमा पहुंचे सीएम धामी का लोहियाहेड हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन ने स्वागत किया. इस अवसर पर सीएम ने हेलीपैड पर पहुंचे जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय अधिकारी व आमजन से मुलाकात की. इसके उपरांत सीएम कार के माध्यम से अपने निज आवास नगरा तराई रवाना हो गए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपैड पर जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं भी सुनी व समस्याओं का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए. इसके बाद सीएम हेलीपैड से सीधे अपने निज आवास नगरा तराई रवाना हुए. जहां सीएम धामी ने परिजनों के साथ भईया दूज पर्व मनाया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial