तेजस्वी यादव के सीएम चेहरा बनते ही BJP का हमला, कहा- ‘चारा घोटाले का बेटा, धारा 420 का आरोपी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है. इस कदम पर भाजपा ने तीखा प्रहार किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हमलावर हो गए हैं. रविशंकर प्रसाद से लेकर निशिकांत दुबे तक, भाजपा के बयानबाजी ने महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एनडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह घोषणा ही विपक्षी गठबंधन की कमजोरी को उजागर कर रही है.

‘चारा घोटाले का बेटा, धारा 420 का आरोपी’: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने 32.5 साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा उन पर दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में भी केस चल रहा है. वहीं तेजस्वी यादव खुद भी धारा 420 के आरोपी हैं.

“उनके पिता को चारा घोटाले के चार मामलों में 32.5 साल जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. तेजस्वी यादव भी आईपीसी की धारा 420 के आरोपी हैं. बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि बिहार के विकास में किसका योगदान है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार बिहार का विकास करेंगे. यह डबल इंजन की सरकार है.” – रवि शंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री

बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद का बयान लालू प्रसाद यादव के पुराने चारा घोटाले को फिर से हवा देता नजर आ रहा है. उनका इशारा साफ है कि महागठबंधन की यह चाल जनता को ‘विकास’ के नाम पर गुमराह करने की कोशिश है, जबकि एनडीए ‘डबल इंजन’ की ताकत से बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial