पटना: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारा में विवाद की चर्चा के बाद कांग्रेस ने भी सोमवार को कैंडिडेटों की लिस्ट जारी की है. कांग्रेस की ओर से तीसरी सूची में 6 कैंडिडेटों को शामिल किया गया है. पहली सूची में 48 और दूसरी सूची में 5 कैंडिडेटों का नाम साझा किया गया था.
59 कैंडिडेटों की सूची जारी: इधर, राजद ने भी सोमवार को 143 सीटों पर कैंडिडेटों की लिस्ट जारी कर दिया है. 243 सीटों में राजद की ओर से 143 और कांग्रेस की ओर से 59 कैंडिडेटों की सूची जारी हुई है. दोनों दल कुल 202 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. अन्य सीटों पर सीपीआई और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने कैंडिडेट उतारे हैं.
पहली सूची में बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन से अमित गिरी, चनपटिया से अभिषेक रंजन, बेतिया से वसी अहमद, रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद, गोविंदगंज से शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, रीगा से अमित कुमार सिंह टुन्ना, बथनाहा-एससी से ई. नवीन कुमार, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा, फुलपरास से सुबोध मंडल, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, बहादुरगंज से प्रो. मसवर आलम उर्फ मुशब्बीर आलम कैंडिडेट हैं.
कटिहार के कदवा से शकील अहमद खान, मनिहारी-एसटी से मनोहर प्रसाद सिंह, कोढ़ा-एससी से पुनम पासवान, सोनबर्षा-एससी से सरिता देवी, बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी, सकरा-एससी से उमेश राम, मुजफ्फरपुर से बिजेंद्र चौधरी, गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग, कुचायकोट से हरि नारायण कुशवाह, लालगंज से आदित्य कुमार राजा, वैशाली से ई. संजीव सिंह, राजा पाकर-एससी से प्रतिमा कुमारी कैंडिडेट हैं.










