पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार रोशनी का पर्व दीपावली 2025 आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ मनाई. उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सेना के जवानों के संग दीवाली मनाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. पीएम मोदी ने गोवा और कारवार के तट पर आईएनएस विक्रांत पर बहादुर सशस्त्र बल कर्मियों को मिठाई भी खिलाई.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुछ महीने पहले ही हमने देखा कि कैसे विक्रांत नाम से ही पूरे पाकिस्तान में दहशत फैल गई थी. ऐसी है इसकी ताकत -एक ऐसा नाम जो युद्ध शुरू होने से पहले ही दुश्मन के हौसले पस्त कर देता है. यही है INS विक्रांत की ताकत. इस अवसर पर, मैं विशेष रूप से हमारे सशस्त्र बलों को सलाम करना चाहता हूं.
पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए आईएनएस विक्रांत क्षमताओं की भी सराहना की और बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अरब सागर में इसकी तैनाती पाकिस्तान में ‘डर’ फैलाने के लिए पर्याप्त थी. प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के साहस को भी सलाम किया, जिसने पाकिस्तान को ‘रिकॉर्ड समय में घुटनों’ पर ला दिया. उन्होंने कहा कि कुछ ही महीने पहले, हमने देखा कि कैसे विक्रांत नाम ने ही पूरे पाकिस्तान में डर की लहरें फैला दीं. इसकी ताकत ऐसी है – एक ऐसा नाम जो युद्ध शुरू होने से पहले ही दुश्मन के हौसले पस्त कर देता है. यही आईएनएस विक्रांत की ताकत है. इस अवसर पर, मैं विशेष रूप से हमारे सशस्त्र बलों को सलाम करना चाहता हूं.










