पूरे देश में आज रोशनी का पर्व दीपावली बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी सिलसिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम गणमान्यों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.
उपराष्ट्रपति ने भी दी बधाई
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सभी को मेरी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.
पीएम मोदी ने दी बनाई
वहीं, पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.










