दिवाली ऑफर: एक महीने के लिए BSNL की 4G सेवा फ्री, ऐसे उठाएं लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दीपावली के अवसर पर सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नए ग्राहकों के लिए फ्री 4G सेवा की पेशकश की है. यह फ्री सेवा एक महीने के लिए होगी. कंपनी चौथी पीढ़ी की सेवाओं के प्रति उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए यह ऑफर पेश कर रही है.

BSNL ने कुछ महीने पहले ही 4G सेवा लॉन्च की है. नए ऑफर को लेकर कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 4G सेवा प्रदान करने के लिए नए ग्राहकों से टोकन के तौर पर ₹1 लेगी. इस तरह कंपनी ने दिवाली मनाने के लिए, नए ग्राहकों को बिना किसी अन्य लागत के एक महीने की अवधि के लिए केवल 1 रुपये के टोकन पर 4G मोबाइल सेवाएं देने की पेशकश की है. यह दिवाली बोनान्जा 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा.

इससे पहले, अगस्त महीने में भी बीएसएनएल ने इसी तरह का ऑफर पेश किया था. जिससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी और नए ग्राहक जोड़ने के मामले में भारती एयरटेल को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया था. मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 1.38 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने पिछले महीने एयरटेल को पीछे छोड़ दिया।

BSNL के मौजूदा ऑफर के तहत, नए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2GB प्रतिदिन हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और एक मुफ्त सिम मिलेगा.

बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) रॉबर्ट जे रवि ने कहा, “दिवाली बोनान्जा प्लान (Diwali Bonanza Plan) – जिसमें पहले 30 दिनों के लिए कोई सेवा शुल्क नहीं है – ग्राहकों को बीएसएनएल के स्वदेशी रूप से विकसित 4G नेटवर्क का अनुभव करने का एक गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करता है. हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड से जुड़ा विश्वास ग्राहकों को मुफ्त 30 दिनों की अवधि के बाद भी हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial