ग्राउंड पर उतरा PWD, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में जुटा महकमा, सीएम ने दिया है अल्टीमेटम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल बारिश ने जमकर कहर बरपाया है, जिस कारण सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. खासकर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल भूस्खलन समेत अन्य आपदाओं की वजह से सड़कों को बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि अब मानसून विदा होने के बाद सरकार ने सड़कों को सही करने के निर्देश दिए है, जिस पर लोक निर्माण विभाग ने काम करना शुरू भी कर दिया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में बैठक कर लोक निर्माण विभाग को इस बाबत निर्देश दिए थे कि दीपावली त्यौहार से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए. आगामी दीपावली त्यौहार में अब महज 5 दिनों का ही वक्त बचा है. यही वजह है कि लोक निर्माण विभाग सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कवायद में जुटा हुआ है.

मौजूदा स्थिति यह है कि अभी भी राजधानी देहरादून के तमाम क्षेत्रों में सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है, जिसके चलते शासन में बैठे अधिकारी लगातार इस बाबत निर्देश दे रहे हैं कि जल्द से जल्द प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए.

त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ काफी अधिक उमड़ती है. साथ ही ट्रैफिक भी काफी अधिक होता है. ऐसे में सड़कों में गड्ढा होने के चलते कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती हैंस जिसके चलते गड्ढा मुक्त अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

सभी डिवीजन के अधिकारियों के साथ बैठक: ज्यादा जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सभी डिवीजन के अधिकारियों के साथ उन्होंने बीते दिन मीटिंग की थी, जिसमें अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान समय में जो भी सड़कें बंद है, उन सड़कों को तत्काल प्रभाव से खोला जाए. खासकर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जिन सड़कों पर आवागमन सुचारू हो गया है, अगर सड़कों के किनारे मालवा है तो उन मालवा को साफ किया जाए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial