बिहार चुनाव से पहले मुश्किल में राहुल, तेजस्वी और मुकेश सहनी, शेखपुरा अदालत ने जारी किया समन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े नेताओं के सामने भारी परेशानी आ पड़ी है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहारह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को समन जारी किया गया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विभा रानी ने सोमवार को यह आदेश दिया है.

पीएम मोदी की मां से जुड़ा है मामला: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शेखपुरा सिविल कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को समन जारी किया है.

भाजपा नेता हीरालाल सिंह ने दर्ज कराया था मामला: भाजपा नेता रामानुज सिंह उर्फ हीरालाल सिंह ने पिछले माह यानी 4 सितंबर को शेखपुरा सिविल कोर्ट में एक परिवाद दायर किया था. परिवाद में आरोप लगाया गयाथा कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. जिससे हीरा सिंह ने इस घटना से आहत होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए मामला दर्ज कराया था.

पहले दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अपराध का संज्ञान लेने के बाद ही समन जारी किया जाता था, लेकिन अब प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. न्यायालय की तरफ से निर्धारित अगली तिथि पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी सहित अन्य को उपस्थित होना होगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial