IRCTC घोटाले में आरोप तय होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पहले पता था कि चुनाव के समय ये सब होगा. इसके लिए वे तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हमने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है. अच्छे मुसाफिर भी बनेंगे और अपनी मंजिल तक भी पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक बीजेपी है और मैं जिंदा हूं, बीजेपी से लड़ते रहूंगा.
“जब तक दंगाई और संविधान विरोधी बीजेपी सत्ता में है. जब तक मेरी उम्र है, बीजेपी से लड़ते रहेंगे. तूफ़ानों से लड़ने में मज़ा ही कुछ और है. एक महीना पहले बिहार आकर गृहमंत्री अमित शाह जी ने धमकी दी थी कि चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.” -तेजस्वी यादव, राजद नेता
हम आपको बता दे कि दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में आज RJD सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए.










