यूपी के मुरादाबाद में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में मैच की आखिरी गेंद फेंकते ही तेज गेंदबाज अहमर खान की सांसे थमने लगीं और वो पिच पर ही बैठ गए। अहमर को CPR दिया गया फिर आनन फानन में एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया भी गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिलारी में शुगर मिल के मैदान में मुरादाबाद और संभल की टीम के बीच खेले जा रहे मैच में मुरादाबाद की टीम ने मैच जीता था।
टीम को जिताकर जिंदगी की जंग हार गए अहमर
मुरादाबाद के बिलारी ब्लॉक स्थित शुगर मिल के मैदान में यूपी वेटनर्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में आज मुरादाबाद और संभल की टीमों के बीच मैच खेला गया। मुरादाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर चुकी थी, बाद में संभल की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब आखिरी चार गेंदों में 14 रन बनाने थे। बॉलिंग कर रहे थे मुरादाबाद की टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अहमर खान। रोमांचक मुकाबले में अहमर खान ने रन नहीं बनने दिए और 11 रन से मैच जीत लिया।
आखिरी गेंद डालने के बाद अहमर खान पिच पर ही बैठ गए और फिर लेट गए और सांसे थमती देख वहां मौजूद साथी खिलाड़ियों और एक साथी डॉक्टर ने CPR दिया तब कुछ हरकत हुई तब तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।










