अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और हमास के बीच गाजा शांति समझौता होने के बाद आज मिस्र के दौरे पर है।यहाँ वो शर्म अल-शेख में आयोजित होने वाले गाजा शांति शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
यह दौरा गाजा में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम और बंधक समझौते का जश्न मनाने के लिए किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा है कि गाजा में “जंग खत्म हो गई है”।
मिस्र जाने से पहले, ट्रंप इज़राइल गए थे, जहाँ उन्होंने बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की और इज़राइली संसद (क्नेसेट) को संबोधित किया।
मिस्र में, ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 20 से अधिक देशों के नेताओं के साथ गाजा में शांति प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
इस शिखर सम्मेलन का लक्ष्य गाजा पट्टी में युद्ध को समाप्त करना, मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सुरक्षा को एक नए युग में प्रवेश कराना है।
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब इज़राइल और हमास आगे की वार्ता कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन में इज़राइल और हमास के प्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया है, क्योंकि इसका ध्यान समझौते के गारंटर पर केंद्रित है।










