बिहार चुनाव- NDA में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बनी सहमति, BJP-JDU 101-101, चिराग 29 और मांझी-कुशवाहा के हिस्से 6-6 सीटें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इस लिस्ट के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगे.

एनडीए में सीट बंटवारा: सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. वहीं जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के हिस्से में 6-6 सीटें आईं हैं.

“एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं. बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार.”- डॉ. संजय कुमार झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जनता दल यूनाइटेड

एनडीए में अब कोई बड़ा भाई नहीं: सीट बंटवारे से ये साफ हो गया कि अब बिहार एनडीए में कोई बड़ा भाई नहीं है. बीजेपी और जेडीयू इस बार बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि इसके पहले के सभी विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार की पार्टी को बीजेपी से अधिक सीटें मिलती थी.

घाटे में जीतनराम मांझी: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को मनमुताबिक सीटें नहीं मिली. वह 15-20 सीट चाहते थे लेकिन मात्र 6 सीटें मिलीं. 2020 की तुलना में उनको एक सीट का घाटा हुआ है. पिछली बार उन्होंने 7 सीटों पर लड़कर 4 पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार 15 की डिमांड के बावजूद सीट बढ़ाने की बजाय कम कर दी गई.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial