‘हमारे पास विकल्प खुले हैं..’ JP नड्डा से मुलाक़ात के बाद जीतनराम मांझी का बड़ा बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: एक तरफ जहां एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ घटक दलों के नेताओं की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. कभी चिराग पासवान, कभी जीतनराम मांझी और कभी उपेंद्र कुशवाहा अपने बयानों की गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. इस बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता ने ‘हमारे पास विकल्प खुले हैं’ का बयान देकर सूबे की सियासत में गरमाहट बढ़ी दी है.

‘हमारे पास विकल्प खुले हैं..’: हम पार्टी के नेता राजेश पांडे ने कहा कि हमारे नेता बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपने विचार बता दिए हैं. हमारे पास विकल्प खुले हैं, क्योंकि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता. उन्होंने कहा कि हम लोग सीटों को लेकर अपने रुख पर कायम हैं.

बातचीत जारी रहेगी. हमने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपने विचार बता दिए हैं. हमारे पास विकल्प खुले हैं, क्योंकि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता. हम अपने रुख पर अडिग हैं और जल्द ही परिणाम सामने आएंगे.”- राजेश पांडे, नेता, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा

बयान का क्या मतलब?: राजेश पांडे ने ये बयान तब दिया है, जब आज ही हम संरक्षक जीतनराम मांझी की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बातचीत हुई है. विकल्प खुले होने के हम नेता के बयान से ऐसा जाहिर होता है कि नड्डा के साथ मांझी की मुलाकात बहुत सकारात्मक नहीं रही।

एनडीए में सीट शेयरिंग पर पेंच: दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है. बीजेपी और जेडीयू में तो डील हो चुकी है लेकिन जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से खुश नहीं है. हालांकि बीजेपी नेताओं का दावा है कि बातचीत अंतिम दौर में है और कल तक औपचारिक ऐलान हो जाएगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial