अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा अफगानों के साहस की परीक्षा ना ले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारत पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए. हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन यह एकतरफा नहीं हो सकता.

उन्होंने भारत में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “… अफगानों के साहस की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए. अगर कोई ऐसा करना चाहता है, तो उसे सोवियत संघ, अमेरिका और नाटो से पूछना चाहिए, ताकि वे समझा सकें कि अफगानिस्तान के साथ खेलना ठीक नहीं है…”

‘हमने बातचीत का दरवाजा खुला रखा है’
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने आगे कहा, “सीमा के पास दूरदराज के इलाकों में हमला हुआ है. हम पाकिस्तान की इस हरकत को गलत मानते हैं. समस्याओं का समाधान ऐसे नहीं हो सकता… हमने बातचीत का दरवाजा खुला रखा है. उन्हें अपनी समस्या खुद ही सुलझानी चाहिए.”

‘हम एक स्वतंत्र राष्ट्र हैं’
उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान में 40 साल बाद शांति और प्रगति है. इससे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए… हम एक स्वतंत्र राष्ट्र हैं. अगर हमारे यहां शांति है तो लोग परेशान क्यों हैं… उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन यह एकतरफा नहीं हो सकता…

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial