बिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय! जल्द होगा ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज का नोटिफिकेशन 10 अक्टूबर को जारी कर दिया गया, लेकिन अभी तक एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा नहीं हुई है. दोनों ही गठबंधन के नेताओं की मीटिंग चल रही है. इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है.

सीपीआई (एम) नेताओं के एक दल जिसमें पार्टी महासचिव, दो पोलित ब्यूरो सदस्य, राज्य सचिव और केंद्रीय समिति के सदस्य (सीसीएम) ललन चौधरी, सीसीएम अवधेश कुमार और विधायक दल के नेता अजय कुमार ने गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की और सीट बंटवारे पर चर्चा की. सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial