पंजाबी एक्टर और बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का गुरुवार, 9 अक्टूबर को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. उनके निधन की खबर से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबा हुई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह बाइसेप्स की चोट का एक छोटा सा ऑपरेशन करवाने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे. यह एक छोटा सा ऑपरेशन था, . लेकिन उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई.
अमृतसर के अस्पताल की फुटेज पर वरिंदर सिंह घुमन के करीबी दोस्त ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वरिंदर सिंह घुमन अपनी मामूली या कंधे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उनका पूरा शरीर नीला पड़ गया था.
उन्होंने कहा कि हमने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है, लेकिन उन्होंने हमें नहीं दी. उन्होंने कहा कि हम वरिंदर सिंह घुमन की मौत की जांच की मांग करते हैं. वहीं, अस्पताल के अंदर शॉर्ट्स पहने वरिंदर सिंह घुमन के दोस्त और करीबी अस्पताल प्रशासन से भिड़ते नजर आए.
वरिंदर घुमन ने 2009 में जीता था मिस्टर इंडिया का खिताब
वरिंदर घुमन ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था. इसके अलावा वह मिस्टर एशिया में उपविजेता रहे, जिससे उन्होंने भारतीय बॉडीबिल्डिंग में एक प्रमुख व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनाई. 2013 में, वरिंदर घुमन का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुँच गया जब उन्हें अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने एशिया में अपने प्रोडक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना.
वरिंदर घुमन ने सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ भी काम किया है. वह सलमान-कैटरीना के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी जेल गार्ड शकील की भूमिका निभाई थी.










