’20 साल.. विनाश काल’, बिहार कांग्रेस ने पेश की NDA के ‘कुशासन’ के खिलाफ रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के साथ ही तमाम दलों की ओर से दावे और वादे शुरू हो गए हैं. इस बीच गुरुवार को कांग्रेस ने एनडीए के 20 वर्षों के शासनकाल की कथित नाकामी पर रिपोर्ट पेश की है. प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के चुनाव आब्जर्वर अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार का पिछला 20 साल असल में विनाश काल की तरह था.

एनडीए सरकार पर कांग्रेस का हमला: प्रेस को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत ने कहा कि बिना गुड गवर्नेंस के विकास नहीं हो सकता है, जो नीतीश कुमार ने खो दिया है. भ्रष्टाचार जहां पर होगा, वहां विकास कैसे होगा? उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री और डिप्टी सीएम पर करप्शन के खुलेआम आरोप लगे हैं. किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ, यह उनके जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार नीति पर सवाल उठाता है.

“बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य जन कल्याण कार्यक्रम की दुर्दशा है, बिहार में पलायन बड़ी समस्या थी और अभी भी है. एनडीए की सरकार इसे रोकने में असमर्थ रही. ऐसे में इस सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है.”- अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस

क्या बोले भूपेश बघेल: वहीं, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार सरकार जनता की चुनी हुई सरकार है लेकिन फिर भी जनता का गला घोंट रही है. बिहार में नए उद्योग नहीं लगे. नौकरी नहीं मिल रही है. बिहार में डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य सही नहीं है. इंजन की मशीन जब खराब हो जाती है तो धुआं फेंकने लगता है, अब वही हालत नीतीश कुमार की है.

‘इस सरकार से बिहार में विनाश’: इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में बिना ईंधन वाली डबल इंजन की सरकार से बिहार का विनाश हुआ है. लगातार पलायन हो रहा है. उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2025 को कैग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई थी. सरकार के 10 विभागों में 71000 करोड़ का घोटाला हुआ है.”बेरोजगारी के आंकड़े में सबसे ऊपर बिहार है. एक लाख की आबादी पर अलग-अलग राज्यों के 30 कॉलेज स्थापित किए गए हैं. बिहार में एक लाख की आबादी पर मात्र 7 कॉलेज स्थापित है.”- जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस

इस दौरान 3 मिनट का वीडियो फिल्म भी दिखाया गया. जिसमें नीतीश सरकार की नाकामी के साथ-साथ ये भी बताया गया कि 2024 के चुनाव में अगर वोट चोरी नहीं होती तो बीजेपी को 240 सीट नहीं मिलती

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial