पीएम मोदी की ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ मुलाक़ात, दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर से आज मुंबई में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बुधवार सुबह दो दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुँचे. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर पीएम मोदी के विशेष निमंत्रण पर भारत आए हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आए प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को होटल ताज में बैठक भी हुई. ब्रिटेन से एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ आया है. जानकारी के अनुसार आज भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंधों पर चर्चा होगी.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद स्टार्मर की यह पहली भारत यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह मुंबई में प्रधानमंत्री स्टारमर से मुलाकात की. दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री स्टारमर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित सीईओ फोरम में भाग लेंगे.

इस कार्यक्रम में दोनों प्रधानमंत्री विजन 2035 के अनुरूप भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे. जानकारी के अनुसार विजन 2035 में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के कार्यान्वयन के लिए एक दस वर्षीय समयबद्ध रोडमैप पर चर्चा की जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial