अखिलेश यादव का रामपुर दौरा, आजम खान से 23 महीने बाद होगी मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जा रहे हैं। यह मुलाकात लगभग 23 महीने बाद हो रही है, जब आजम खान सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर लौटे थे। मुलाकात लगभग एक घंटे तक चलेगी और आजम खान ने साफ कर दिया है कि इस दौरान कोई तीसरा व्यक्ति उपस्थित नहीं होगा।

आजम खान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे केवल अखिलेश यादव से ही मिलेंगे और किसी अन्य सपा नेता या किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी स्वीकार नहीं करेंगे। रामपुर से सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के बारे में पूछे जाने पर आजम खान ने कहा कि वे उन्हें नहीं जानते और उनसे मिलने का कोई इरादा नहीं है।

यह मुलाकात सपा के भीतर महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आजम खान और अखिलेश यादव की 23 महीने बाद आमने-सामने मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक गिले-शिकवे दूर करने और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की संभावना है।

मुलाकात को यह संदेश देने का एक अवसर माना जा रहा है कि सपा आजम खान को उपेक्षित नहीं कर रही है। साथ ही पार्टी के भीतर अन्य मुस्लिम नेताओं और समर्थकों को यह दिखाना जरूरी है कि आजम की वापसी से उनकी भूमिका खतरे में नहीं है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान से मिलने रामपुर जा रहे हैं। पहले उनका कार्यक्रम था कि वह रामपुर से पहले बरेली जाएंगे। लेकिन ऐन मौके पर उन्‍होंने अपना बरेली का कार्यक्रम स्‍थगित कर दिया। अब वह सीधे रामपुर जा रहे हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial