महिला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज, कोलंबो में भिड़ेंगे भारत-पाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर भिड़ने को तैयार हैं. इस बार ये महा मुकाबला आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में देखने को मिलेगा.  इससे पहले एशिया कप 2025 में पुरुषों ने तीन बार पाकिस्तान को मात दी थी.

भारत और पाक के बीच आज खेला जाने वाला मैच महिला वर्ल्ड कप का छटां मैच है, जो श्रीलंका में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में एक-एक मैच खेल चुकी हैं, जिसमें भारत ने श्रीलंका को मात दी थी जबकि पाकिस्तान को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था.

महिला वर्ल्ड कप का 5वां मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 4 अक्टूबर को कोलंबो में ही खेला जाना था, लेकिन बीरशि की वजह से उस मैच को रद्द कर दिया गया, और दोनों टीमों को अंक शेयर करने पड़े. आज फिर उस ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान का मैच है. इस मैच में भी बारिश की संभावना है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial