छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सली मारे गए, अमित शाह ने की सराहना, कहा- 31 मार्च से पहले अंत निश्चित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ हुई. मैनपुर क्षेत्रातंर्गत के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद गरियाबंद E30, STF और COBRA की टीम रवाना हुई. जवानों के जंगल पहुंचने की सूचना के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसका जवानों ने जवाब दिया. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए.

अमित शाह ने की सराहना, नक्सलियों को चेतावनी दी: गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सराहना की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-” नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है. समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें. आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है.

बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय”: सीएम विष्णुदेव साय ने गरियाबंद एनकाउंटर पर जवानों का हौसला बढ़ाया. एक्स पर उन्होंने लिखा-“अदम्य साहस और वीरता के पर्याय CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं, जिसमें ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज को भी न्यूट्रलाइज किया गया है.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial