यूएस ओपन 2025: कार्लोस अल्काराज ने जैनिक सिनर को हराकर जीता खिताब, बने दुनिया के नंबर 1 प्लेयर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूएस ओपन 2025 मेंस सिंग्लस के फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने दुनिया के नंबर एक और पिछले साल के चैंपियन जैनिक सिनर को हराकर तीन साल बाद फिर से यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है. साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में जीत के साथ इस स्पेनिश खिलाड़ी ने दो साल बाद (एटीपी) रैंकिंग में भी नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है.

अल्काराज ने सिनर को हराकर जीता यूएस ओपन

21 वर्षीय अल्काराज ने बीती रात अपने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम जीता और ब्योर्न बोर्ग के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. अल्काराज और सिनर के मैच का नतीजा 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 रहा. अल्काराज ने एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर साल का अपना दूसरा मेजर खिताब जीतने में सिर्फ़ दो घंटे 42 मिनट का समय लिया. इससे पहले उन्होंने इसी साल फ्रेंच ओपन में सिनर को हराकर खिताब जीता था.

अल्काराज ने सिनर शुरुआ में दिखी कांटे की टक्कर

विंबलडन फाइनल में सिनर से हारने के बावजूद सिनसिनाटी जीतकर यूएस ओपन में प्रवेश करने वाले अल्काराज शुरू से ही अजेय रहे.अगर वे फाइनल में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब जीत जाते, तो इतिहास रच देते.लेकिन ऐसा ज्यादा देर तक नहीं हुआ.पहले सेट में स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने इतालवी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ दी.उन्होंने एक खतरनाक सर्विस और दमदार बैकहैंड से सिनार को पीछे छोड़ दिया.अल्काराज ने 11 विनर लगाकर पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया.

एक के बाद एक अनफोर्स्ड एरर के कारण पहला सेट हारने वाले सिनर ने दूसरे सेट में वापसी की. 24 वर्षीय इतालवी स्टार ने क्रॉस-कोर्ट प्ले में कोर्ट के एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते हुए अल्काराज को व्यस्त रखा. दूसरे सेट में उन्होंने एक दमदार रिटर्न से अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ दी और दूसरा सेट 6-3 से जीतकर फाइनल में जान फूंक दी. इसके बाद अल्काराज़ ने समय के साथ दिखाया कि मैच पर उनका नियंत्रण बना हुआ है. इसके बाद उन्होंने लगातार दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.

खिताब जीतने के बाद क्या बोले अल्काराज

खिताब जीतने के बाद अल्काराज ने अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा, ‘सारा श्रेय आपको जाता है. फिर यूएस ओपन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, यह टूर्नामेंट मेरे लिए बेहद खास है. इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. यहां मुझे अपना घर जैसा महसूस होता है. मैंने प्रशंसकों के प्यार की गर्मजोशी महसूस की है. मैंने आपको सर्वश्रेष्ठ टेनिस उपहार देने की कोशिश की है. आपने सब कुछ आसान बना दिया है’.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial