एशिया कप हॉकी फाइनल में भारत की साउथ कोरिया पर शानदार जीत, 4-1 से जीता मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजगीर : जगीर में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी 2025 का फाइनल मुकाबला आज ऐतिहासिक बन गया. मेजबान भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. चौथी बार भारत ने ये खिताब अपने नाम किया. मैच की शुरुआत होते ही भारत ने जबरदस्त आक्रमण किया. पहले ही 30 सेकेंड में सुखजीत सिंह ने रिवर्स स्वीप से शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी.

कोरिया की ओर से एकमात्र गोल : 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने दूसरा गोल किया और स्कोर 3-0 पहुंचा दिया. वहीं 48वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई. डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया की ओर से डेन सोन ने 51वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर टीम का पहला और एकमात्र गोल दागा. लेकिन भारत की बढ़त बरकरार रही.

वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई : इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एशिया कप का खिताब जीता बल्कि 2026 में बेल्जियम में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया. यह जीत भारतीय हॉकी के लिए नए इतिहास की तरह दर्ज हो गई.

सीधा वर्ल्ड कप का टिकट : इस फाइनल की अहमियत इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि विजेता टीम भारत सीधे 2026 में बेल्जियम में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial