राहुल के ‘हाइड्रोजन बम’ का भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘समझ ही नहीं आती उनकी बात’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी ने दावा किया कि महादेवपुरा (कर्नाटक) में उनकी पार्टी ने ‘एटम बम’ के रूप में वोट चोरी का पर्दाफाश किया था, और अब ‘हाइड्रोजन बम’ लाने की तैयारी है. उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले तैयार हो जाएं, वोट चोरी की सच्चाई जल्द देश के सामने आएगी.” राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.

बीजेपी का तीखा पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने कहा, “जब भी मैं राहुल गांधी को सुनता हूं, समझने में वक्त लगता है कि वे कहना क्या चाहते हैं. आज उन्होंने कहा कि ‘मैंने एटम बम फोड़ा, अब हाइड्रोजन बम फोड़ूंगा.’ वोट चोरी का इससे क्या लेना-देना?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी खुद को विपक्ष के नेता के रूप में अपमानित कर रहे हैं. प्रसाद ने राहुल के दावों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि बिहार में बूथ कैप्चरिंग अब संभव नहीं है, और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी अपनी पार्टी को डुबो रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि, क्या इस तरह की बातें करके तेजस्वी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं?”

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए कहा, “तेजस्वी आप मुख्य विपक्षी पार्टी हैं बिहार में फिर भी आपने फील्ड क्यों छोड़ दिया. फ्रंट ड्राइव आपने राहुल गांधी के लिए छोड़ दिया है. आप बेल पर हैं न और आपके पिताजी चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं. क्या इसके पीछे यही वजह है.”

भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वो चारा घोटाले में भी वकील थे. उन्हीं की वकालत पर लालू यादव को जेल हुई. साथ ही भाजपा ने दावा करते हुए ये भी कहा कि बिहार में बड़ी बड़ी फोटो राहुल गांधी की ही लगी है लेकिन कुछ नेता सिर्फ कटआउट में रहते हैं. उन्होंने कहा कि, राहुल कितनी बार चेतावनी देंगे कि मोदी आप मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे. हर बार SIR के मुद्दे पर वो यही दोहरा रहे हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial