अमेरिका-मिनियापोलिस के स्कूल में गोलीबारी, दो की मौत, 14 बच्चे समेत 17 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिनियापोलिस : मिनियापोलिस के एक कैथलिक स्कूल में बुधवार को गोलीबारी की एक घटना घटी जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और 14 बच्चे समेत 17 लोग घायल हो गए.

पुलिस प्रमुख और मेयर ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 14 बच्चे थे. हमलावर की भी मौत हो गई.

मिनियापोलिस पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा ने कहा कि पिस्तौल समेत हथियारों से लैस हमलावर चर्च की ओर बढ़ा और उसने खिड़कियों से एनुंसिएशन कैथलिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान बेंच पर बैठे बच्चों पर गोली चला दी.

ओ’हारा ने कहा कि गोलीबारी का संदिग्ध व्यक्ति मर चुका है, उसकी उम्र 20 साल के आसपास है और उसका कोई व्यापक आपराधिक इतिहास नहीं है.

बाल चिकित्सा आघात अस्पताल, चिल्ड्रन्स मिनेसोटा ने एक बयान में कहा कि पांच बच्चों को देखभाल के लिए भर्ती कराया गया है. मिनेसोटा के सबसे बड़े आपातकालीन विभाग वाले हेनेपिन हेल्थकेयर संस्थान ने कहा कि वहां भी गोलीबारी में घायल हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

पुलिस, एफबीआई और अन्य संघीय एजेंट और एम्बुलेंस स्कूल में पहुंचे, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें ‘भयावह गोलीबारी’ के बारे में जानकारी दी गई है और व्हाइट हाउस इस पर निगरानी रखना जारी रखेगा. स्कूल को खाली करा लिया गया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial