‘कूली’ ने किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, जानें ‘वॉर 2’ का क्या है हाल? –

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद: बीती 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की एक्शन फिल्म कूली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपने 14 दिन पूरे कर चुकी है और वॉर 2 अभी भी कमाई में कूली से पीछे चल रही है. वॉर 2 के यशराज स्पाई यूनिवर्स की सबसे लो परफॉर्मर कहा जा रहा है. अब कूली ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा कर दिखाया है. कूली ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं. इन 14 दिनों में वॉर 2 और कूली का कलेक्शन कहां तक पहुंच गया है.

कूली ने किया 500 करोड़ का आंकड़ा पार

कूली आज 28 अगस्त को अपने 15वें दिन की रिलीज में चल रही है. फिल्म ने 14वें दिन भारत में 5.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार भारत में कूली का कुल कलेक्शन 269.82 करोड़ रुपये हो चुका है और सुमित कडेल के मुताबिक कूली ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर लिया है. अब कूली भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कोशिश करेगी.

विदेशों में बजा डंका

रजनीकांत और लोकेश कनगराज की फिल्म ने यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया में अपनी धाक जमाई है. कूली ने ओवरसीज में 21 मिलियन डॉलर (182 करोड़ रुपये) कमाए हैं, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 501 करोड़ रुपये हो गया है. कूली साल 2025 में तीसरी 500 करोड़ी फिल्म बन गई है. इससे पहले छावा और सैयारा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial